नरवाल मे नए कानून के प्रति जागरूकता लाने के लिए लगाई चोपाल में मौजूद पुलिस अधिकारी: स्रोत पुलि
जम्मू। नए आपराधिक कानूनों के बारे लोगों को जोर शोर से जागरूक किया जा रहा है। शनिवार पुलिस ने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ट्रांसपोर्टरों और चालकों को जागरूक किया। नरवाल क्षेत्र में लगाई चौपाल में पहुंचे एसपी अजय शर्मा के साथ कई अन्य अफसर मौजूद रहे। चौपाल में लापरवाह ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा उल्लंघन के लिए सख्त दंड, सार्वजनिक परिवहन में उत्पीड़न और कदाचार के कानूनी परिणाम, माल और खतरनाक सामग्रियों के परिवहन पर विनियम और धोखाधड़ी गतिविधियों और अवैध परिवहन संचालन के खिलाफ उपाय और ई-एफआईआर की जानकारी दी गई।
एसपी ने शिकायतें सुनीं और नए कानूनों के तहत उनके लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार समाधान और सुझाव दिए। कहा कि पुलिस हर मुश्किल में उनके साथ हैं। दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। एसपी साउथ ने इस बात पर जोर दिया कि परिवहन कर्मचारी हमारी अर्थव्यवस्था और दैनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आवश्यक है कि वे खुद को और जनता की सुरक्षा के लिए इन कानूनी बदलावों को समझें।