फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महेशपुरा चौक में नगर निगम ने जब्त की रेहड़ियां, मची रही अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम ने शनिवार को फुटपाथों को खाली करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इसमें महेशपुरा चौक में तीन रेहड़ियों को जब्त किया गया है। करीब डेढ़ बजे टीमें पहुंची। इस दौरान रेहड़ी वाले महेशपुरा चौक में सामान बेच रहे थे।
विज्ञापन

टीमों ने रेहड़ियों से सामान हटाना शुरू किया और रेहड़ियों को साइड में लगाया। इस दौरान रेहड़ी वाले आक्रोश जताते रहे मगर कार्रवाई जारी रही। दो रेहड़ी वालों का सामान जब्त किया गया है। अधिकारी के मुताबिक यह कार्रवाई आयुक्त डॉ. देवांश यादव के निर्देश पर हो रही है। शहर में फुटपाथ और सड़कों पर रेहड़ियां लग रही हैं। इससे जाम की समस्या पेश आ रही है। राहगीरों को भी पैदल चलने में कठिनाई आ रही है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें