फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उन्हें न भूलिए जिन्होंने माननीय बनाया, मिठाई लेकर आने वाले आते-जाते रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कटड़ा में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन वक्ताओं का फोकस पार्टी की विचारधारा और उसकी नीतियों पर रहा। पार्टी में पहली बार आकर विधायक बने नेताओं को पार्टी की नीतियों, परंपराओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अपनी कार्यशैली और बोलचाल को भी भाजपा के संस्कारों में ढालने की सीख दी गई। साथ ही देश के बाद संगठन फर्स्ट को न भूलने की नसीहत इशारों में देते हुए विधायकों से कहा गया कि पावर मिलने के बाद उन्हें न भूलें, जिन्होंने यहां तक पहुंचाने में मदद की है।
विज्ञापन

प्रमुख वक्ताओं ने जमीनी कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाने और रिश्तों को पुनर्जीवित बनाए रखने का निर्देश भी दिया। यहां तक कहा कि मिठाई लेकर आने वाले आते-जाते रहेंगे, जो पुराने साथी हैं, उन्हें भूले नहीं।
सत्र के उद्घाटन के बाद राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सभी को संबोधित किया। इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय आईटी प्रभारी अमित मालवीय समेत अन्य ने बारी-बारी से संबोधित किया। विधायकों को भी अपनी बात रखने का मौका दिया गया। कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने की शैली सिखाते हुए बीएल संतोष ने कहा कि सभी विधायक 25-25 कार्यकर्ताओं की लिस्ट हर हफ्ते तैयार करें। जमीनी स्तर पर पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को फोन करें। उनके परिवार का हालचाल लें, उन्हें जहां जरूरत हों, उनके साथ खड़े हों। मौका मिलने पर उन्हें बुलाएं और जरूरत हो तो उनके घर तक जाएं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के हर घर को हो भाजपा पर भरोसा, जिम्मेदारी विधायकों पर डाली
शिविर में शामिल विधायकों ने खुद को नई ऊर्जा से भरपूर बताया। प्रशिक्षण में प्रज्ञा परिषद से लेकर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने तक के भारतीय जनता पार्टी के प्रयास, उनकी कर्तव्यनिष्ठा के बारे में बताया गया और उससे आत्मसात करने की सीख दी गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाओं का लाभ जम्मू-कश्मीर तक कैसे पहुंच रहा है, इसे भी विस्तार से बताया। उन्हें याद दिलाया गया कर्त्तव्य कि जम्मू-कश्मीर की जिस जनता ने उन्हें वोट दिया है, उन्हें यह भरोसा दिलाएं कि भाजपा हर कदम पर उनके साथ है। साथ ही टीम भावना ही आगे लेकर जाएगी, इसे बनाए रखने की सीख दी गई।
टाइम मैनेजमेंट, सोशल मीडिया के इस्तेमाल की भी दी गई जानकारी
मनोनीत राज्य सभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने कहा कि देश फर्स्ट का प्रशिक्षण हमारे कार्यकर्ताओं को दिया जाता है। उसकी जो ट्रेनिंग होती है, उसमें इस बात पर फोकस होता है कि वह तहजीब और संस्कार के साथ ही अपनी परंपराओं से जुड़ा रहे। ज्यादा से ज्यादा काम करे, पार्टी की विचारधारा से पूरी तरह वाकिफ रहें। विधायक बनने के बाद जब वह पब्लिक में जाता है तो कई तरह की चुनौतियां आती हैं। ऐसे में जरूरी होती है कि उन्हें टाइम मैनेजमेंट आता हो। कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कैसे पहुंचें, ये कला आनी जरूरी है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे करें, ये जानना भी जरूरी है। विधानसभा के कामकाज के तौर तरीके भी बताए गए। प्राइवेट बिल क्या होता है, जीरो आवर क्या होता है, सप्लीमेंट्री क्वेश्चन क्या होता है। इसके अलावा पार्टी की विचारधारा क्या है, उसकी पृष्ठभूमि क्या है, इससे अवगत कराया गया है। इसका सार यही है कि व्यक्तिगत विकास से ज्यादा कम्युनिटी विकास का पाठ पढ़ाने में शिविर पर फोकस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें