फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में सामान्य से 11 डिग्री तक गिरा पारा, ठंड से ठिठुरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/श्रीनगर। मौसम के बदले मिजाज से फिर ठंड का अहसास हुआ है। लंबे समय बाद मूसलाधार बारिश से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 4 से 11 डिग्री तक गिरा है। हालांकि आगामी मौसम में सुधार आएगा, लेकिन मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन

राजधानी श्रीनगर में बारिश के बीच दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 6.4 और न्यूनतम 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 4.3 और गुलमर्ग में 1.2 डिग्री दर्ज किया गया।
जम्मू में बारिश के बीच दिन का तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री गिरकर 15.6 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री गिरकर 4.6, बटोत में सामान्य से 9.0 डिग्री गिरकर 4.2, कटड़ा में सामान्य से 7.9 डिग्री गिरकर 13.0 और भद्रवाह में सामान्य से 11 डिग्री गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान माइनस 1.2 और न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0, कोकरनाग और कुपवाड़ा में माइनस 0.6, पहलगाम में माइनस 0.4, काजीगुंड में माइनस 0.2, भद्रवाह में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें