फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आज चार शहरों में लागू होगा भूमि सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मध्य प्रदेश के रायसेन में शहरी बस्तियों के राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण (नक्शा) का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 26 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के 152 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में लागू होगा। इसमें बिश्नाह, कटड़ा, अवंतीपोरा और बारामुला शहरी स्थानीय निकाय भी शामिल हैं।
विज्ञापन

नक्शा कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड बनाना और उन्हें अपडेट करना है ताकि भूमि स्वामित्व का सटीक और विश्वसनीय दस्तावेजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। यह पहल नागरिकों को सशक्त बनाएगी, जीवन को आसान बनाएगी, शहरी नियोजन को बढ़ाएगी और भूमि संबंधी विवादों को कम करेगी। संपत्ति रिकॉर्ड प्रशासन के लिए आईटी-आधारित प्रणाली पारदर्शिता, दक्षता को बढ़ावा देगी और सतत विकास का समर्थन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें