फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांसद नासिर जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के प्रभारी बनाए गए, सोलंकी की छुट्टी

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के नए प्रभारी कनार्टक के सांसद सैइद नसीर हुसैन: सा्रेत गूगल
विज्ञापन
जम्मू। कर्नाटक से कांग्रेस के सांसद डाॅ. सईद नासिर हुसैन जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के नए प्रभारी नियुक्ति किए गए हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय को संभाल रहे थे। उन्हें पार्टी में महासचिव बनाकर जम्मू कश्मीर का प्रभार दिया गया है। वहीं भरत सिंह सोलंकी को प्रदेश के प्रभारी पद से हटा दिया गया है। उनके कार्यकाल में पार्टी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव दोनों हार गईं। यहां तक कि कांग्रेस ने जम्मू संभाग में इतिहास का सबसे बुरा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही पार्टी की तरफ से उन्हें प्रदेश आने का न्यौता दिया जाएगा। ये भी कहा कि पार्टी उनके साथ मिलकर काम करेगी। निश्चित तौर पर उनके आने से पार्टी में एक बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। बताते चलें कि कांग्रेस की लगातार हार के बाद एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई थी। कमेटी को हार के कारणों का पता लगाने के लिए जिम्मेदारी दी गई थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बनाकर केंद्र को सौंपी थी। इस रिपोर्ट के जमा होने के बाद प्रदेश कांग्रेस में ये पहला बड़ा बदलाव है। आने वाले दिनों में कई और बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें