जम्मू। भाजपा ने आतंकवाद के खिलाफ केंद्र के जीरो टालरेंस को दोहराया है। पुलवामा हमले को काला दिवस बताते हुए प्रवक्ता अरुण गुप्ता ने कहा कि अब पाकिस्तान ऐसी हरकत करने की दोबारा हिमाकत नहीं करेगा। यदि ऐसा करेगा तो अब एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ी कार्रवाई होगी।
पत्रकारों से बात करते हुए गुप्ता ने कहा कि पड़ोसी देश को कड़ा संदेश देने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति को मजबूती से लागू किया है। 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और शांति के प्रयासों में मजबूती मिली है। पाकिस्तान लगातार आतंकवाद के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में शांति को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।