फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंदिर में चौथी बार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के तालाब तिल्लो स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरों ने सेंध लगा दी। वीरवार रात को चोर मंदिर में घुसे और दानपात्र के अलावा आभूषणों को चुरा ले गए। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ वर्ष में इस मंदिर में चौथी बार चोरी हुई है। स्थानीय लोगों ने कहना है कि बार बार चोरी होने के बावजूद भी पुलिस के बंदोबस्त पुख्ता नहीं। वरना ऐसा क्या है कि एक ही मंदिर में चार बार चोरी हो।
विज्ञापन


कार में लग गई आग
जम्मू। न्यू प्लाट इलाके में शुक्रवार शाम एक कार में आग लग गई। जेके02सीपी 2117 नंबर की कार में आग लगने के बाद दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाई गई। कार चालक का कहना है कि शुक्रवार को ही कार की सर्विस करवाकर आया था। जैसे ही न्यू प्लाट पहुंचा तो उसमें आग लग गई।

नशीले पदार्थ के साथ एक हिरासत में
जम्मू। राजीव नगर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में अभी कुछ बताया नहीं जा रहा। संभवता युवक से नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें