जम्मू। वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर ने बंगलुरू (इंटरनेशनल सेंटर ऑफ आर्ट ऑफ लिविंग) में आयोजित एक्सप्रेशन समिट-2025 में पद्मश्री बलवंत ठाकुर को उनकी प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
ठाकुर ने अशांत जम्मू-कश्मीर में शांति लाने के लिए थियेटर कला का उपयोग किया। सदियों पुरानी थियेटर परंपरा-भांड पाथेर को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया में उन्होंने कश्मीर के सामुदायिक जीवन को पटरी पर लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
तीन साल की अवधि में उन्होंने 60 युवा नाटककारों और निर्देशकों को प्रशिक्षित किया। जिन्होंने भांड पाथेर शैली में 60 अलग-अलग नाटक तैयार किए। जम्मू संभाग में उन्होंने नटरंग के माध्यम से दो प्रमुख उर्दू नाटकों को लिखा। इसमें आसमान और परवाज़ नाटक का पुंछ, राजोरी, रियासी, डोडा, उधमपुर, रामबन और किश्तवाड़ जिलों में बड़े पैमाने पर मंचन किया गया।