फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पर्यटन प्राथमिकता, सरकार प्रतिबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पर्यटन को बढ़ावा देना सरकार का सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सरकार पर्यटन उद्योग का समर्थन करने और ये सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ताकि जम्मू-कश्मीर वैश्विक मंच पर चमकता रहे। मुंबई में आयोजित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एशिया के सबसे बड़े ट्रैवल ट्रेड शो आउटबाउंड ट्रैवल मार्ट (ओटीएम) 2025 में पहुंचे उमर ने कहा कि हमारे इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ऐसे प्लेटफार्म महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
विज्ञापन

उमर ने कहा कि 30 जनवरी से 1 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दुनिया भर के प्रदर्शक और खरीदार एक साथ आए हैं। जिससे एक बड़ा मंच मिला है। पर्यटन विभाग को देश भर में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख ट्रैवल मार्ट में सक्रिय रूप से शामिल होकर अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ओटीएम में जम्मू कश्मीर के 120 पर्यटन व्यापार और यात्रा ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया है। अपने लुभावने परिदृश्यों से लेकर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तक इसमें शामिल है। उन्होंने पर्यटन विभाग को देश भर में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख ट्रैवल मार्ट में सक्रिय रूप से शामिल होकर अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उमर ने हितधारकों ने नए सहयोग बनाने और जम्मू-कश्मीर में अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के बारे में उम्मीद जताई। साथ ही ट्रैवल ऑपरेटरों, कारीगरों और पर्यटन अधिकारियों सहित हितधारकों के साथ बातचीत की। उनकी भागीदारी के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी ली। सीएम के साथ उनके सलाहकार नासिर असलम वानी, सीएम के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, पर्यटन कश्मीर के निदेशक और जेकेटीडीसी के एमडी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें