फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
श्रीनगर में डल झील में शिकारे का आनंद उठाते पर्यटक। - फोटो : jammu news
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद 3 और 4 फरवरी को भी मौसम करवट बदलेगा।
जम्मू समेत कई जिलों में दिन में मौसम में सुधार के साथ पारे में उछाल आया है, लेकिन रात को ठंडक कायम है। लेह और गुलमर्ग में रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

राजधानी श्रीनगर में मौसम साफ रहने से दिन का पारा सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 12.5, विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में 8.0 और गुलमर्ग में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में सुबह हल्के बादल रहे, लेकिन दोपहर को मौसम खुला रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 24.1 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 15.5, बटोत में 15.1, कटड़ा में 21.9 और भद्रवाह में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें