फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचित वर्ग का कल्याण सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए : एलजी

विज्ञापन
बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित करते एलजी। - फोटो : jammu news
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि वंचित वर्ग का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यह बातें उन्होंने वीरवार को गांधी ग्लोबल फैमिली की ओर से आयोजित शांति दूत सम्मेलन में कहीं। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने स्वतंत्रता सैनानियों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने साथ ही सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। गांधी ग्लोबल फैमिली की ओर से उपराज्यपाल को शांति दूत सम्मान से सम्मानित किया गया।
एलजी ने कहा कि गांधी जी हमेशा सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों व मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध थे। वे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने अपनेे जीवनकाल में थे। उन्होंने मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान और प्रत्येक भारतीय की भलाई के लिए हमारा मार्गदर्शन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के विघटन के दौर में बापू के आदर्श ही सही रास्ता दिखाएंगे। उपराज्यपाल ने समाज के हर वर्ग से महात्मा गांधी के आदर्शों और मूल्यों के प्रति खुद को फिर से समर्पित करने का आह्वान किया। साथ ही गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तीकरण के लिए एक साथ आने व विकसित भारत के सपने को साकार करने में बहुमूल्य योगदान देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अटल डुल्लू, एडीजीपी जम्मू आनंद जैन, संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमार समेत बड़ी संख्या में नागरिक प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त और सेवारत अधिकारी व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें