फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा में सर्वसम्मति से 16 जिला अध्यक्ष बनाए गए, चुनाव जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश भाजपा के 27 संगठन जिलों में सोमवार को 16 जिलों में सर्वसम्मति से नए जिला अध्यक्ष बना लिए गए, जबकि अन्य बचे हुए जिलों में चुनाव प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है कि आम राय से लगभग अध्यक्षों को चुन लिया जाएगा। यह सारी प्रक्रिया संगठन की सांविधानिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है। हालांकि पार्टी के राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास के निधन के कारण नए अध्यक्षों की सूची बुधवार को जारी हो सकती है, क्योंकि उनका मंगलवार को संस्कार है।
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि जिलों में सांविधानिक प्रक्रिया के तहत चुनाव करवाए गए हैं। इसमें उम्मीदवारों ने नामांकन भरे और उनके समर्थकों ने उनका नाम प्रस्तावित किया, जिसके बाद सर्वसम्मति से नए जिला अध्यक्ष चुन लिए गए। अभी इसकी कोई सूची जारी नहीं की गई है। पार्टी के सांसद के निधन के कारण संगठन की गतिविधियां स्थगित की गई हैं। बताया कि हमने उन उम्मीदवारों को तवज्जो दी है, जिनकी जमीनी स्तर पर सक्रियता अधिक थी और वे आगामी सालों में पार्टी को मजबूत बनाने में सक्षम हों। प्रदेश भाजपा ने संगठन में बदलाव करके आगामी पंचायती और दूसरे चुनाव के लिए तैयारी तेज की है। इसी साल पंचायती और स्थानीय निकाय के चुनाव प्रस्तावित हैं, जिसमें खासतौर पर पार्टी जम्मू संभाग के दस जिलों के साथ कश्मीर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। जिलों में जिला रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई है।



नए अध्यक्ष पार्टी को मजबूत बनाने में सक्षम : प्रदेशाध्यक्ष

प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि जिला अध्यक्षों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। इसमें सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव को संपन्न करवाया जा रहा है। जिन आधे उम्मीदवारों को चुन लिया गया है वे पार्टी को मजबूत बनाने की क्षमता रखते हैं। मंगलवार या बुधवार को नए अध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें