फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डोडा में बर्फबारी, 48 घंटे में बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में रविवार को मौसम के बदले मिजाज में डोडा में बर्फबारी हुई। जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 20 और 21 जनवरी को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। आगामी दिनों में मौसम में बदलाव से पारे में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

मौसम के साफ रहने से दिन के तापमान में उछाल आया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री चढ़कर 9.7, पहलगाम में सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 9.4 और गुलमर्ग में सामान्य से 3.7 डिग्री चढ़कर 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन में हल्के बादल छाए रहे। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 20.1 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 12.5, बटोत में 13.4, कटड़ा में 18.7, भद्रवाह में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें