फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परिचालन के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी, जल्द दौड़ेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कटड़ा से बनिहाल तक के रेल सेक्शन पर ट्रेन दौड़ने की सभी औपचारिकताएं अब पूरी हो चुकी हैं। रेलवे मंत्रालय अब किसी भी समय ट्रेन परिचालन की तिथि घोषित कर सकता है। शनिवार को रेलवे बोर्ड में सदस्य (संचालन एवं व्यवसाय विकास) हितेंद्रा मल्होत्रा कटड़ा- बनिहाल रेल सेक्शन का दौरा किया।
विज्ञापन

हितेंद्रा मल्होत्रा शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे थे। शनिवार को सुबह नौ बजे वो श्रीनगर रेलवे स्टेशन विशेष इंस्पेक्शन कार से बनिहाल-कटड़ा तक का निरीक्षण करने निकले। वह संगल दान, रियासी से होते हुए कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे। अपनी विशेष इंस्पेक्शन कार में उनके साथ यूएसबीआरएल के अधिकारी भी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उन सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जो परिचालन के लिए जरूरी थी। अपने इस दौर की रिपोर्ट वह रेलवे मंत्रालय को सौंपेंगे। इसके बाद मंत्रालय इस क्षेत्र पर परिचालन को हरी झंडी दिलाएगा। इस निरीक्षण के बाद उम्मीद जाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभावित 20 से 26 जनवरी के बीच इस सेक्शन पर रेल परिचालन को आधिकारिक रूप से खोलने की घोषणा करेंगे। सीआरएस के निरीक्षण के बाद कटड़ा से बनिहाल तक रेल परिचालन शुरू करने के लिए तैयारियां अब अंतिम चरणों में है। रेलवे अधिकारी परिचालन शुरू करने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताओं काे पूरा करने में जुटे हैं। इस कड़ी में रेलवे बोर्ड सदस्य हितेंद्र मल्होत्रा का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। उनकी रिपोर्ट के बाद रेलवे मंत्रालय इस ट्रैक पर रेल परिचालन की तिथि को तय करेगा। सीआरएस ने सात और आठ जनवरी को कटड़ा से रियासी तक के ट्रैक का ट्रॉली निरीक्षण किया। इसमें कटड़ा से बनिहाल तक 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार ट्रेन दौड़ाई थी। 110 किमी इस सेक्शन पर कटड़ा- रियासी के बीच का सेक्शन काफी कठिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें