जम्मू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ओर से हाल ही में किए गए ट्रांसफर को लेकर पीडीपी के आरोपों का खंडन किया गया है। कहा गया कि स्थानांतरण एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से हाल ही में स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में से एक ने छह साल से अधिक समय तक सेवा दीं। जो ऐसी तैनाती में अधिकारियों के लिए सामान्य कार्यकाल से कहीं अधिक है। अन्य दो ने भी 3 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। बता दें कि पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रहे एसीबी के एसएसपी अब्दुल वाहिद का तबादला करने पर सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि भ्रष्टाचार केस की जांच से अधिकारी को हटाना मिलीभगत को उजागर करता है।