जम्मू। ऑपरेशन कामधेनु के तहत पुलिस ने मवेशी तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 12 मवेशी मुक्त कराए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने दो वाहनों को भी जब्त किया है। पुलिस ने दोनों मामलों की थाना नगरोटा में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिद्दड़ा चौकी पुलिस ने नरवाल से कश्मीर घाटी की ओर जा रहे दो वाहनों को तवी ब्रिज नाके पर रोका। पुलिस को देखते ही दोनों वाहनों के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने जब दोनों वाहनों की जांच की तो उनके अंदर 12 मवेशी मिले। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।