फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
एनआरएमयू शाखा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेलवे कर्मचारी: फोटो रेलवे कर्मचारी
विज्ञापन
-नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

जम्मू। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) जम्मू शाखा ने रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। इस दौरान मौजूद सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
यूनियन कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान शाखा सचिव राजेश शर्मा ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। स्वामी विवेकानंद ने अपना पूरा जीवन युवाओं को जागृत करने में लगा दिया। अपनी अल्पायु में ही पूरी दुनिया में भारत की सनातन संस्कृति को सम्मान दिलाया, वो युवाओं के वास्तविक महानायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा उपाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार व शिक्षा युवाओं को प्रेरित करती है। युवाओं को उनके व्यक्तित्व से शिक्षा लेनी चाहिए। मंडल युवा संयोजक प्रकाश चंद्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के एक महान योगी, संत और विचारक थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वो देश के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय संस्कृति, धर्म और समाज को पूरे विश्व से अवगत कराया। इस मौके पर रंजित पासवान, शैलेन्द्र, जसवंत, रूपेंद्र, राहुल, तारिक, रफीक, अभिमन्यु, ओमदत्त, सफदर ने संबोधित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें