फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमायत योजना से युवा होंगे आर्थिक रूप से सशक्त : डार

विज्ञापन
हिमायत योजना से युवा हो रहे आ​र्थिक रूप से सशक्त
विज्ञापन
जम्मू। हिमायत योजना से युवा आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। यह बात कृषि उत्पादन और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री जावेद अहमद डार ने राइटर क्लब में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

इस मौके पर कई प्रतिभागियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। मंत्री ने हर उपलब्धि के पीछे किए जाने वाले संघर्षों पर प्रकाश डाला। कहा, हर सफलता की कहानी के पीछे संघर्ष होता है। हालांकि लोग आकर्षक नतीजों पर ध्यान देते हैं, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए की गई कड़ी मेहनत और चुनौतियां अनकही रह जाती हैं।
उन्होंने कहा कि हिमायत योजना का सफल कार्यान्वयन विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए गेम चेंजर साबित होगा। उन्होंने बेहतर रोजगार संभावनाओं के लिए नवीनतम नौकरी के रुझानों के अनुरूप युवाओं के कौशल को बढ़ाने पर जोर दिया। मंत्री ने रेखांकित किया कि हिमायत योजना को बड़े पैमाने पर प्रचारित किया जाना चाहिए। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौकरी चाहने वालों को बहुत फायदा होगा अगर वे कुशल और प्रशिक्षित हों ताे। जिससे वे अपनी आजीविका कमाने में सक्षम हो सकें। जावेद डार ने क्षमता निर्माण पहल को मजबूत करने के लिए अधिक जवाबदेही और व्यापक दायरे का आग्रह किया। उन्होंने तेजी से बढ़ते राष्ट्र में कौशल विकास के महत्व पर भी जोर दिया। इस मौके पर हिमायत के मुख्य परिचालन अधिकारी रजनीश गुप्ता ने कार्यक्रम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अब तक हिमायत ने 32,500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया है और उनमें से लगभग 14,000 को सफलतापूर्वक काम दिलाया गया है।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें