फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्रीय विवि ने दसवें रेडियो सोंडे गुब्बारे को लांच किया

विज्ञापन
   रेडियो-सोंडे गुब्बारे को छोड़ते केंद्रीय विवि की टीम। 
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नए साल में केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपने सतीश धवन अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र से दसवें रेडियो-सोंडे को सफलतापूर्वक लांच किया। यह वायुमंडलीय डेटा संग्रह के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है।
इसमें हाइड्रोजन से भरे गुब्बारों का उपयोग किया गया है, जो पृथ्वी की सतह से 12 किलोमीटर ऊपर वायुमंडलीय दबाव, तापमान, हवा की दिशा और गति को रिकॉर्ड कर रेडियो संकेतों के माध्यम से डेटा प्रेषित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रक्षेपण राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र, इसरो और केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू (सीयूजे) के बीच समझौते (एमओयू) का हिस्सा है। इससे मिलने वाला डेटा राष्ट्रीय और वैश्विक मौसम संबंधी अनुसंधान में उपयोग होगा। सीयूजे के कुलपति प्रोफेसर संजीव जैन ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रेडियो-सोंडे प्रणाली मेक इन इंडिया विजन के तहत इसरो द्वारा स्वदेश में विकसित की गई है। यह पहल न केवल हमारी शोध क्षमताओं को मजबूत करेगी, बल्कि संस्थान को वायुमंडलीय अध्ययनों में अग्रणी स्थान पर रखेगी।

   रेडियो-सोंडे गुब्बारे को छोड़ते केंद्रीय विवि की टीम। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें