बहुविषयक शोध पत्रिका का विमोचन करते वीसी व अन्य फोटो विवि
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के प्रकाशन प्रकोष्ठ की तरफ से प्रकाशित रिसर्चर: ए मल्टीडिसिप्लिनरी जर्नल के खंड का विमोचन कुलपति प्रो. उमेश राय ने किया। इसका उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन सहित विविध शैक्षणिक विषयों में अनुसंधान को एक मंच देना है। वर्तमान संस्करण में 12 शोध पत्र हैं।
इनमें से एक शोध पत्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एक व्यवसाय अध्ययन और चार-चार शोध पत्र व्यवसाय अध्ययन व कला एवं मानविकी अनुभागों के अंतर्गत प्रकाशित किए गए हैं। रिसर्चर पत्रिका विद्वानों और शोधकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संदर्भ के रूप में काम करती है। जर्नल विमोचन में मौजूद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों में प्रो. अंजू भसीन, डीन अकादमिक मामले, प्रो. मीना शर्मा, डॉ. नीरज शर्मा रजिस्ट्रार व अन्य लोग मौजूद थे।