फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: यूपी के मुख्य सचिव ने कश्मीरी पंडितों को दिया महाकुंभ में आने का न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को माता वैष्णो देवी और माता भद्रकाली के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों, खासकर कश्मीरी पंडितों को 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में आमंत्रित किया।
विज्ञापन

सपरिवार जम्मू आए मुख्य सचिव का भद्रकाली मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में विस्थापित कश्मीरी पंडितों ने स्वागत किया। कश्मीरी पंडितों के योगदान पर जोर देते हुए सिंह ने कहा कि हम उन्हें महाकुंभ में आमंत्रित करना चाहते हैं। महाकुंभ की तैयारियों के बारे में बात करते हुए सिंह ने कहा, प्रयागराज में 4,000 हेक्टेयर भूमि पर कुंभ नगर का निर्माण किया गया है। पिछले डेढ़ साल से इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। हम जम्मू और कश्मीर के लोगों, विशेष रूप से कश्मीर के लोगों, को महाकुंभ में आने का आमंत्रण देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और दुनिया भर के लोगों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें