फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संगठन के विस्तार में भाजपा से पिछड़ी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बावजूद प्रदेश कांग्रेस में संगठन का विस्तार नहीं हुआ। इसके विपरीत जम्मू संभाग में रिकार्ड प्रदर्शन के बावजूद भाजपा अपने संगठन का तेजी से विस्तार कर रही है। कांग्रेस की तरफ से अभी तक ब्लाॅक और जिला स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। भाजपा ने लगभग अपने हर मंडल में बदलाव की तैयारी कर ली है। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हामिद कर्रा का कहना है कि वे बदलाव में कोई जल्दबाजी नहीं चाहते, लेकिन विस चुनाव को तीन महीने हो गए हैं, लेकिन पार्टी में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस की कई ब्लाक स्तर की इकाइयां भंग हैं। अधिकतर जगहों पर ब्लाक के प्रधान नहीं हैं। जिला स्तर पर भी पार्टी के कई नेता दूसरे दलों में शामिल हो चुके हैं। पार्टी के निचले स्तर के नेता पार्टी के उच्च नेताओं से संतुष्ट भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें