जम्मू। वर्ष 2024 के दौरान अनुकरणीय सेवा के लिए 416 पुलिस कर्मियों को डीजीपी प्रशंसा पदक व प्रमाण पत्र सम्मानित किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने इसकी घोषणा की है। इसमें तीन एसएसपी, तीन एसपी और 27 डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। जम्मू, कश्मीर जोन, आर्म्ड, सीआईडी, क्राइम, एसीबी, एसएसफ सहित अन्य पुलिस विंग में तैनात हैं।
एसएसपी रैंक के अधिकारियों में कश्मीर जोन में तैनात एसएसपी साहिल सारंगल, जम्मू जोन के एसएसपी विरेंद्र सिंह मन्हास और एसएसपी अमरजीत सिंह को डीजीपी प्रशंसा पदक व प्रमाण पत्र दिया गया है। वहीं एसपी रैंक के अधिकारियों में सीआईडी में तैनात एसपी नूर-उल-हसन, एएसपी प्रदीप कुमार और आर्म्ड जोन में एसपी अल्ताफ हुसैन जबकि एएसपी जफर इकबाल नवाज शामिल हैं। वहीं 27 एसडीपीओ रैंक के अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। इसमें डीएसपी शौकत अहमद भट्ट, डीएसपी आशीष गुप्ता, डीएसपी जावेद इकबाल तबस्सम, डीएसपी विकार यूनुस, डीएसपी शम्मी कुमार, डीएसपी ईशान गुप्ता, डीएसपी सुमित कुमार शर्मा, डीएसपी धीरज कुमार, डीएसपी रमन कुमार, डीएसपी जाविद इकबाल अत्तार, डीएसपी मोहम्मद सुलेमान सेची, डीएसपी फारूक अहमद, डीएसपी मोहम्मद अज़ीम, डीएसपी शौकत अहमद, डीएसपी शौकत अब्दुल्ला खान, डीएसपी कुलवंत सिंह, डीएसपी नीरज सेरना, डीएसपी चंपा देवी शर्मा, डीएसपी किरपाल सरघ, डीएसपी वृजय सिंह, डीएसपी सरताज अहमद याकूब गनी, डीएसपी कुलदीप राज, डीएसपी अश्वनी कुमार शर्मा, डीएसपी ऋषि सिंह और डीएसपी फराह निशात शामिल हैं।