फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचांग हमारे देश की समग्र संस्कृति और समृद्ध विरासत को दर्शाता : एलजी

विज्ञापन
पंचांग हमारे देश की समग्र संस्कृति और समृद्ध विरासत को दर्शाता : एलजी
विज्ञापन
जम्मू। पंचांग हमारे देश की समग्र संस्कृति और समृद्ध विरासत को दर्शाता है। प्राचीन परंपराओं में मौजूद ज्ञान को युवा पीढ़ी तक आसानी से पहुंचाया जाना चाहिए। इससे लोग परंपराओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे। यह बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू विश्वविद्यालय में राघवेंद्र पंचांग के रजत जयंती समारोह में अंक का अनावरण करने क दौरान कही।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने पंचांग की संपादकीय टीम जिसमें चंद्र मौली रैना और श्री राघवेंद्र ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि ज्योतिष और प्राचीन ग्रंथों पर हमारा शोध लोगों तक पहुंचना चाहिए। हमें अपने नागरिकों के बीच आध्यात्मिक रूप से समृद्ध जीवन और मूल्य-आधारित जीवन के महत्व पर जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए अपनी सोच और निर्णय लेने की क्षमताओं को विकसित करने के लिए इतिहास को समझना चाहिए।उपराज्यपाल ने राघवेंद्र ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट को पंचांग के डिजिटल प्रकाशन और मूल्य संवर्धन के लिए मोबाइल एप्लिकेशन की भी सलाह दी। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने संस्कृत को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए कई संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त रमेश कुमार और जेएमसी के पूर्व मेयर राजिंदर शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें