फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजफायर के बाद सरहद पर बाॅर्डर टूरिज्म फिर से निखर रहा : उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सीजफायर के बाद सीमावर्ती इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास तेज किए गए हैं। शांति के कारण पर्यटन में सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। विधानसभा में उड़ी के विधायक सज्जाद शफी के पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि एलओसी और बाॅर्डर दोनों पर पर्यटन गतिविधियों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा, यह सच है कि उड़ी में बाॅर्डर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। यहां पर्यटकों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। वे अमन सेतु और अन्य दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए उत्सुक हैं। हमारी प्राथमिकता इन क्षेत्रों में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को बढ़ाना है। क्षेत्र में लगमा से बाबा फरीद गरकोट तक जिपलाइन या केबल कार परियोजना शुरू करने के लिए पर्यटन विभाग आकलन करेगा। फिलहाल वर्तमान में ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें