फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में दिन के पारे में उछाल, आज बारिश-बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
श्रीनगर के लाल चौक पर धूप सेंकते लोग। संवाद - फोटो : weather
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच दिन के पारे में जबरदस्त उछाल आया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 9 डिग्री तक ऊपर चला गया है। जम्मू समेत कई हिस्सों में सोमवार को धूप का अहसास हुआ। दिन में ठंडक में कमी आई है, लेकिन रात में सर्दी बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिनभर धूप खिली रही। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 8.1 डिग्री चढ़कर 14.9, पहलगाम में सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 9.4 और गुलमर्ग में सामान्य से 6.2 डिग्री चढ़कर 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के रात के तापमान में भी सामान्य से वृद्धि हुई है। जम्मू में दिनभर धूप खिले रहने के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री चढ़कर 26.2 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 16.6, बटोत में 16.7, कटड़ा में 23.1 और भद्रवाह में 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

-
कहा कितना न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 7.8
पहलगाम माइनस 6.4
गुलमर्ग माइनस 5.4
श्रीनगर माइनस 3.2
काजीगुंड माइनस 3.0
कोकरनाग माइनस 2.4
कुपवाड़ा माइनस 1.4
बनिहाल 0.7
भद्रवाह 2.0
बटोत 3.9
कटड़ा 10.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें