फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर के सुआ नंबर एक पर टोल प्लाजा के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रीवाला। कांग्रेस ने बुधवार को जम्मू-अखनूर राजमार्ग पर सुआ नंबर एक पर प्रस्तावित टोल प्लाजा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि जम्मू क्षेत्र के लोगों पर भारी कर लगाकर उन्हें परेशान करने का काम किया जा रहा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा स्थल के पास रोष जताया और टोल प्लाजा स्थापित करने के फैसले को वापस लेने की मांग की। कहा कि यह नियमों और आम लोगों के हितों के खिलाफ है। राजमार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक ठाकुर बलवान सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जम्मू क्षेत्र के लोगों को उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित मानदंडों और दिशानिर्देशों के विरुद्ध टोल प्लाजा स्थापित कर लूट रही है। उन्होंने कहा कि अभी अखनूर-सुंदरबनी-राजोरी और पुंछ के बीच कई स्थानों पर राजमार्ग निर्माणाधीन है।
भाजपा सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष में रहते समय भाजपा ने टोल प्लाजा का विरोध किया था। अब निर्माणाधीन सड़कों पर टोल टैक्स थोपा जा रहा है। यह लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने लोगों से भाजपा सरकार की गलत और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि सुंदरबनी और आसपास के इलाकों के लोग सुरंगों के निर्माण के बाद यात्रा के समय में सुधार, आने-जाने का समय कम होने और आने-जाने का खर्च सस्ता होने की उम्मीद कर रहे थे। अब टोल प्लाजा से उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने लखनपुर-उधमपुर राजमार्ग पर एक याचिका स्वीकार कर ली है और वहां मौजूद समान परिस्थितियों को देखते हुए केवल 20 प्रतिशत टोल वसूलने का निर्देश दिया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता नीरज गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष जंग बहादुर शर्मा और चौधरी बाबू खान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें