फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की बजाए भारत के बारे सोचें मीरवाइज: कविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने रविवार को ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को भारत की विदेश नीति पर टिप्पणी करने से परहेज करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को संभालने में सक्षम है।
विज्ञापन

बता दें कि मीरवाइज ने कहा था कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर की आगामी पाकिस्तान यात्रा से दोनों देशों के बीच रचनात्मक जुड़ाव होगा। विदेश मंत्रालय और भारत सरकार पाकिस्तान के साथ अपनी नीति के बारे में सोचेगी। मीरवाइज को भारत की विदेश नीति के बारे में सोचने या बात करने की जरूरत नहीं है। ये सरकार का काम है। उन्हें पाकिस्तान के बजाय भारत के बारे में ज्यादा चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें