फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांग्रेस ने आखिरी चरण में ताकत झोंकी, राहुल आज रामगढ़ और छंब में करेंगे रैलियां

विज्ञापन
जम्मू में वीरवार को पत्रकारों से रूबरू होते भरत सिंह सोलंकी व अन्य कांग्रेसी नेता। 
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के साथ कांग्रेस ने आखिरी चरण के चुनाव में प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शुक्रवार को रामगढ़ और छंब में चुनावी रैलियां करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का शनिवार को बिलावर और बिश्नाह में रैली करना प्रस्तावित है। पूरे चुनाव के दौरान यह प्रियंका का पहला दौरा है।
जम्मू कश्मीर कांग्रेस मामलों के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी के अनुसार राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह 11.45 बजे दुनेचक्क (स्वांखा) रामगढ़ में रैली करने के बाद दोपहर 1.15 बजे सिंचाई कांप्लेक्स मुख्य बाजार खौड़, छंब में जनसभा करेंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस-नेकां जम्मू-कश्मीर में जीत के लिए तैयार है। भाजपा ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री सहित अपने शीर्ष नेताओं को किसी भी तरह से सत्ता से चिपके रहने के लिए तैनात किया है। यह हताशा भाजपा की घटती लोकप्रियता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने और बड़े व्यवसायों को राज्य को लूटने की अनुमति भाजपा ने दी है।
उन्होंने कहा कि हमने एक आरोप पत्र प्रस्तुत किया है, जिसमें भाजपा नेता अपने खिलाफ आरोपों को प्रभावी ढंग से स्वीकार करते हुए जवाब देने में विफल रहे हैं। भाजपा अपने 2014 के वादों से मुकर गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस राज्य के भावनात्मक एकीकरण और आर्थिक सशक्तीकरण को प्राथमिकता देगी। इस दौरान एआईसीसी सचिव दिव्या मदेरणा, डॉली शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें