फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सचिवालय नई सरकार के स्वागत की तैयारियां, सफाई और रंग रोगन का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो चुका है। तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 1 अक्तूबर को होगा। 8 अक्तूबर को परिणाम आएगा और करीब 6 वर्ष बाद जम्मू-कश्मीर को एक नई सरकार मिलेगी।
विज्ञापन

ऐसे में नई सरकार का स्वागत करने के लिए जम्मू के नागरिक सचिवालय में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विधानसभा हाल समेत तमाम मंत्रियों के कार्यालयों की सफाई शुरू कर दी गई है। इनमें रखे गए सामान की मरम्मत की जा रही है। इसके अलावा जरूरी चीजों को बदला जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि विधानसभा हाल और इसके बाहर अन्य जगहों पर रंग रोगन का काम किया जा रहा है। हाल में लगी कुर्सियों की मरम्मत की जा रही है। फर्नीचर को ठीक कराया जा रहा है। विभिन्न विभागों के आयुक्त सचिव निजी तौर पर अपने-अपने विभाग के पोर्टफोलियो को लेकर रिकाॅर्ड भी दुरुस्त कर रहे हैं, क्योंकि सरकार बनते ही तमाम सरकारी विभागों के कामकाज की संबंधित विभागों की समीक्षा होगी। इसके लिए विभागीय अधिकारी अभी से तैयारी में लगे हुए हैं। अधिकारियों की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी का रिकाॅर्ड बनाने के लिए कहा गया है, ताकि किसी मंत्री के कहने पर रिपोर्ट पेश की जा सके।
विज्ञापन

2018 के बाद से सरकार नहीं
बता दें, जम्मू-कश्मीर में 2018 के बाद से कोई सरकार नहीं है। भाजपा और पीडीपी के बीच 2018 में गठबंधन टूट गया था। इसके बाद प्रदेश में राज्यपाल शासन लग गया। 2019 में अनुच्छेद 370 खत्म हो गया। इसके बाद से चुनाव नहीं हुआ। पिछला चुनाव 2014 में हुआ था, जबकि 2018 में सरकार टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें