फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीओके शरणार्थी नेता सहित अन्य लोग नेकां में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में कई लोग नेशनल कार्यक्रम में शामिल हुए। रविवार को जम्मू के शेर-ए-कश्मीर भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा सेवानिवृत्त प्रोफेसर, सामाजिक कार्यकर्ता और पीओके शरणार्थियों के नेता सुनील शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सुनीत शर्मा पार्टी में शामिल हुए। नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष रत्न लाल गुप्ता की मौजूद में इन लोगों ने पार्टी का दामन थामा। सुनील शर्मा आम आदमी पार्टी छोड़ आए हैं।
विज्ञापन

रत्न लाल गुप्ता ने कहा कि नेकां मतदाताओं के बीच पसंदीदा विकल्प के रूप में उभर रही है। लोगों की चिंता व आकांक्षाओं को दूर करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। केवल नेकां ही जम्मू-कश्मीर को उज्जवल और अधिक समृद्ध भविष्य की गारंटी देने की क्षमता रखती है। जेकेएनसी के प्रांतीय सचिव शेख बशीर अहमद ने पार्टी के धर्मनिरपेक्षता के मूल मूल्यों पर जोर दिया। नेकां के एससी सेल के अध्यक्ष विजय लोचन ने समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता के बारे में बात की। इस दौरान डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा और सुनील शर्मा ने कहा कि नेकां के प्रगतिशील, विकासपरक और जनहितैषी घोषणापत्र से प्रभावित हैं, जो जम्मू-कश्मीर में शांति, समृद्धि और विकास लाएगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में बिमला लूथरा पूर्व विधायक, प्रदीप बाली प्रांतीय सचिव जम्मू, अब्दुल गनी तेली अध्यक्ष ओबीसी सेल, विजय लक्ष्मी दत्ता वरिष्ठ नेता व अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें