जम्मू। कुंजवानी में सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर कार से पर्स उड़ा ले गया। यह घटना बुधवार दोपहर की है। कार मलिक निजी स्कूल की शिक्षका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिक्षिका ने स्कूल के सामने सड़क किनारे अपनी कार पार्क की थी। शिक्षिका जैसी ही स्कूल के अंदर गई। इस बीच चोर ने मौका देखकर पत्थर से कार का शीशा तोड़ा और उसमें रखा बैग ले उड़ा। शिक्षिका ने कहा कि बैग काले और सफेद रंग का है। इसमें स्कूल के बच्चों के पेपर थे। सड़क किनारे दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कार के आसपास एक संदिग्ध घूमता दिखाई दिया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।