फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निगम आयुक्त ने शहर में विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
आयुक्त ने किया कृष्ण नगर का दौरा, नाले के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम के आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने जम्मू शहर का दौरा किया। उन्होंने कृष्णा नगर और साइंस कॉलेज सहित अन्य इलाकों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इसमें स्वच्छता, जल निकासी, सीवरेज और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित मुद्दों का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान पेश आ रही समस्याओं के बारे में पूछा गया। बताया गया कि कृष्णा नगर नाले का क्षतिग्रस्त स्लैब लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। इसके लिए डिटेज परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने और चालू वित्तीय वर्ष की योजना में आवश्यक मरम्मत को शामिल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आयुक्त ने यह भी कहा कि जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित इंटरसेप्टिंग चैनल नालों की तुलना में बड़ा है। इससे इन चैनलों में ठोस अपशिष्ट का प्रवाह होता है। उन्होंने इस मुद्दे के समाधान के लिए तत्काल उपाय करने का आह्वान किया। आयुक्त ने सार्वजनिक सुविधा बढ़ाने के लिए क्षेत्र को पार्क और पार्किंग स्लॉट में विकसित करने को कहा। भारतीय प्रबंधन संस्थान जम्मू के सामने अतिक्रमण हटाने और भूमि स्वामित्व के सत्यापन का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें