फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू और श्रीनगर शहर में नए पार्किंग स्थल बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू और श्रीनगर शहर में पार्किंग की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार ने दोनों शहरों में नए पार्किंग स्थलों की पहचान करने के लिए सात सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति एक माह के भीतर पार्किंग स्थलों की पहचान करके अपनी रिपोर्ट देगी। पार्किंग न होने के कारण दोनों राजधानी शहरों में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

समिति पार्किंग स्थलों की शिनाख्त करके अपनी सिफारिश और सुझावों को आवास व शहरी विकास विभाग को देगी। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी एक आदेश में समिति में इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (ट्रैफिक) जेएंडके को चेयरमैन बनाया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में नगर निगम जम्मू और श्रीनगर के आयुक्त, परिवहन आयुक्त जेएंडके, जम्मू और श्रीनगर विकास प्राधिकरण के उप चेयरमैन तथा समिति द्वारा एक नामित सदस्य शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें