हेरोइन और नकदी के साथ गिरफ्तार कश्मीर के तस्कर: स्रोत पुलिस
जम्मू। नगरोटा पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। कश्मीर के रहने वाले दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर इनके 300 ग्राम हेरोइन और पौने दो लाख की नकदी बरामद की गई। तस्करी के लिए इस्तेमाल एक वाहन भी जब्त किया गया। आरोपियों के फारवर्ड बैकवर्ड लिंक जांचे जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने पुख्ता सूचना पर हाईवे पर नाका लगाया। बन टोल प्लाजा के पास कश्मीर जा रही कार (एचपी एए 1889) को रोका गया। इसमें दो लोग सवार थे। इनकी तलाशी लेने पर 30 लाख रुपये की 300 ग्राम हेरोइन और 198400 रुपये की नकदी मिली। आरोपियों की पहचान खुर्शीद अहमद वानी निवासी लोअर मुंडा काजीगुंड और आदिल शरीफ निवासी दारपोरा बनिहाल के रूप में हुई है।