जम्मू में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उत्साह के साथ रक्तदाताओं ने रक्तदान कर महादान किया।
मानवता की सेवा के लिए हर कोई आगे आया। उम्र को पीछे छोड़ किसी के लिए कुछ करने का जज्बा चरम पर था। उत्साह के साथ रक्तदाताओं ने रक्तदान कर महादान किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग जीएमसी जम्मू में लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए बड़ी संख्या में रक्तदाता आगे आए।
विज्ञापन
2 of 6
रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सहयोग से लगाए गए इस शिविर में पुलिस, सामाजिक कार्यकर्ता, सैन्य जवानों, स्वयंसेवी, कर्मचारी, कारोबारियों आदि वर्ग के लोगों ने रक्तदान कर कारगिल के वीर जवानों को याद किया।
विज्ञापन
3 of 6
रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
रक्तदाताओं ने दिखाया कि रक्तदान से बड़ा दुनिया में कोई दान नहीं है। इस दान से दूसरों को नया जीवन मिलता है। शिविर में कई रक्तदाता पहली बार रक्तदान के लिए पहुंचे थे तो कई स्वैच्छिक तौर पर पहुंचे।
4 of 6
रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
रक्तदान के लिए जोश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में रक्तदान के लिए रक्तदाताओं को बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। रक्तदान के लिए सुबह से आने वाली रक्तदाताओं की भीड़ दोपहर तक जारी रही।
विज्ञापन
5 of 6
रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
रक्तदान के लिए पहुंचे रक्तदाताओं के पते, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप आदि महत्वपूर्ण जानकारियां ली गईं, ताकि भविष्य में जरूरतमंद मरीजों के लिए दोबारा उनकी सेवाएं ली जा सकें।