जम्मू। जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक विभागों में कामकाज के सुचारू संचालन के लिए 2024 बैच के 97 जूनियर स्केल प्रोबेशनर अधिकारियों को तैनात किया गया है। इन अधिकारियों ने जेएंडके ईएमपीएएंडआरडी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से संबंधित विभागों में नियुक्ति लेने को कहा गया है।
सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी आदेश में नए जेकेएएस प्रोबेशनरों को राजस्व, ग्रामीण विकास विभाग, वित्त, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, सूचना, समाज कल्याण, श्रम, हस्तशिल्प/हथकरघा विभागों में तैनात किया गया है। इनमें अनमोल राठोर, अक्षय परिहार, मोहम्मद हुजेफ शेखजादा, बुशरा अशरफ शाह, वजीदा, अदिति सिंगहाल, एनेई वेद, इक्शु शर्मा, अरुणदीप कौर, शज्जाद फारूक, लसूरज प्रकाश, जीशान इल्यास, अदिति मंजीर वानी, मुजीब उल हक वानी, राहिल आमिन आदि शामिल हैं।