फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा इंटरेक्टिव मंच के रूप में कार्य करती है : एलजी

विज्ञापन
लद्दाख के उपराज्यपाल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेते हुए
विज्ञापन
जम्मू। लद्दाख के उपराज्यपाल डाॅ. बीडी मिश्रा ने विभिन्न सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल परीक्षा पे चर्चा के 8वें संस्करण में भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा अक्सर छात्रों और उनके परिवारों के लिए तनाव का कारण रहती है। परीक्षा पे चर्चा एक इंटरेक्टिव मंच के रूप में कार्य करती है जहां भारत के प्रधानमंत्री सीधे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ जुड़ते हैं। प्रत्येक संस्करण में परीक्षा से संबंधित चिंता से निपटने के लिए नवीन दृष्टिकोणों पर प्रकाश डाला जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों के छात्रों के साथ बातचीत की और बोर्ड परीक्षाओं का सामना करने के बारे में उनकी शंकाओं को दूर किया। इस मौके पर शिक्षा सचिव भानु प्रभा, मुख्य शिक्षा अधिकारी लेह सोनम वांगचुक और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें