जम्मू। महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय महासचिव व सर कार्यवाह आरएसएस दत्तात्रेय होसबोले ने राजेश गुप्ता को जम्मू कश्मीर और लद्दाख इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में विश्व हिंदू परिषद के 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि यहां मौजूद थे। इसके साथ ही देश से पहुंचे सभी राज्यों के इकाईयों के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। राजेश गुप्ता लगभग एक दशक से भी अधिक समय से जम्मू कश्मीर में विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।