फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनंतनाग, रियासी, डोडा और बडगाम में विकसित होंगे नए पर्यटन स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार विश्व बैंक की वित्तीय और तकनीकी मदद से चार नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना बना रही है। इनमें अनंतनाग जिले में कोकरनाग, रियासी जिले में बारादरी, डोडा में भद्रवाह और बडगाम में दूधपथरी शामिल हैं।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं को विश्व बैंक, जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्र के बीच संयुक्त उद्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है। जम्मू पर्यटन पैकेज के तहत पिछले महीने विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल के राज्य के दौरे के बाद इन स्थलों का चयन हुआ। इन चार नए पर्यटन स्थलों के विकास के लिए विश्व बैंक मुख्य रूप से ज्ञान भागीदार के रूप में काम करेगा। यह हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय का कहना है कि जम्मू कश्मीर में पारिस्थितिकी स्थिरता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें