फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांच वर्षीय बच्ची को चाची ने पुल से फेंका, तीन दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पांच वर्षीय बच्ची को उसकी चाची ने झेलम नदी पर बने पुल से फेंक दिया। पुल के नीचे कंक्रीट के खंभे से टकराने पर बुरी तरह घायल बच्ची ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज के तीसरे दिन दम तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर की कोठी बाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चाची को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना वीरवार की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस भयावह मंजर को याद करते हुए बताया कि एक महिला ने बच्ची को अबी गुज्जर इलाके में बने फुटब्रिज से फेंक दिया। बच्ची नदी में गिरने के बजाय कंक्रीट के खंभे से टकरा गई। लोग तुरंत बच्ची को बचाने के लिए दौड़े और बेसुध हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया। लोगों के अनुसार, अस्पताल पहुंचाने तक बच्ची के सिर से काफी खून बह चुका था। घटना के बाद महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तस्नीम शौकत ने पुष्टि की कि बच्ची को एसएमएचएस अस्पताल में बेसुध हालत में लाया गया था। उसके सिर का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उसे सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बच्ची के चेहरेे पर भी गंभीर चोटें थीं। चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उसको बचा नहीं पाए। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी चाची अवसाद और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित है। उसने यह कदम क्यों उठाया, पता लगाने के लिए मनोचिकित्सकों से उसका इलाज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें