फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फिर बिगड़ेगा जम्मू-कश्मीर का मौसम, 30 से बारिश व बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसमें सायंकाल में मौसम अधिक प्रभावित होगा। कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। यहां कई जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। इस बीच बर्फ हटाने के बाद बांदीपोरा-गुरेज मार्ग को दो दिन बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

राजदान टॉप और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण गत शनिवार को बांदीपोरा-गुरेज मार्ग को बंद किया गया था। मार्ग को खोलने के बाद भी सुरक्षा कारणों से यातायात को विशिष्ट समय के तहत चलने की अनुमति दी गई है। इसमें टीसीपी कंजलवन से सुबह 08:30 बजे से यातायात संचालित होगा, जिसका कटऑफ समय सुबह 11:00 बजे होगा। टीसीपी त्रगबल से यातायात को दोपहर 01:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक की अनुमति दी जाएगी। चालकों और यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे दोपहर 12:00 बजे पेथकूट से चलें और गुरेज से सभी वाहन त्रगबल पहुंचने तक टीसीपी त्रगबल में प्रतीक्षा करें। सभी वाहनों में एंटी-स्किड चेन लगाना अनिवार्य है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से सड़क की स्थिति की पुष्टि के बाद ही यातायात की अनुमति दी जाएगी। इस बीच सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा।
राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 15.4, पहलगाम में 11.4 और गुलमर्ग में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 11.1, बनिहाल में अधिकतम 17.4, बटोत में 17.2, कटड़ा में 22.41 और भद्रवाह में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना न्यूनतम तापमान
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 7.3
गुलमर्ग माइनस 2.4
पहलगाम माइनस 2.3
कुपवाड़ा 1.2
श्रीनगर 4.0
कोकरनाग 2.8
बटोत 4.6
भद्रवाह 2.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें