फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर अमूल का स्वच्छ ईधन के प्रयोग का संदेश, बाइक रैली रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अमूल और जम्मू-कश्मीर दुग्ध उत्पादक सहकारी लिमिटेड (जेकेएमपीसीएल) ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर डॉ. वर्गीस कुरियन के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इसके लिए सतवारी स्थित डेयरी प्लांट में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छ ईधन का प्रयोग करने का संदेश देने के उद्देश्य से स्वच्छ ईधन बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन


अमूल और बजाज ऑटो के सहयोग से आयोजित की गई यह बाइक रैली 6 दिनों में 783 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जम्मू, अमृतसर, लुधियाना, करनाल, रोहतक जैसे प्रमुख शहरों से होते हुए 26 नववंबर को नई दिल्ली में रैली का समापन होगा। इसी दिन राष्ट्रीय दुग्ध दिवस भी मनाया जाता है। रैली में 12 से ज्यादा बाइकर्स ने भाग लिया, जो देश के अलग-अलग शहरों के रहने वाले हैं। स्वच्छ ईधन का प्रयोग करने का संदेश देने के लिए सभी बाइकर्स सीएनजी से चलने वाली मोटरसाइकिल का प्रयोग कर रहे हैं।

अमूल के जम्मू शाखा प्रबंधक अमीर गुप्ता ने बताया कि इस समारोह और बाइक रैली के दो प्रमुख उद्देश्य हैं। पहला देशभर में युवाओं को डॉ. कुरियन द्वारा स्थापित विभिन्न संस्थानों से परिचित कराना। दूसरा पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए बायो सीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देना। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों, स्कूली छात्रों, पशु पालकों और दुग्ध उत्पादकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जम्मू के संभागीय आयुक्त ने इस सार्थक पहल के आयोजन के लिए जेकेएमपीसीएल, अमूल और बजाज ऑटो की सराहना की। साथ ही श्वेत क्रान्ति के जनक डॉ. वर्गीस कुरियन के दूरदर्शी नेतृत्व और डेयरी उद्योग में उनके योगदान को रेखांकित किया।
विज्ञापन


समारोह में जेकेएमपीसीएल के अध्यक्ष अशोक कुमार अनुगुराना, बजाज ऑटो लिमिटेड के क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर मनजीत सिंह, जेकेएमपीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिराग भेंसदड़िया और बजाज ऑटो लिमिटेड के चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें