जम्मू। विशेष दर्जे के लिए भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। भूमि, नौकरियों, प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक पहचान के लिए विशेष दर्जा मिलना मिलना जरूरी है।
यह बात जेकेपीसीसी के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि भूमि, नौकरियों की सुरक्षा जम्मू क्षेत्र के लिए अधिक महत्वपूर्ण है। विशेष दर्जे की मांग को लेकर हाल ही में विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव के मुद्दे पर भाजपा लोगों बेवकूफ बना रही है। लोग भाजपा का असली चेहरा पहचान चुके हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विशेष दर्जे के साथ पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले पांच वर्षों में विशेष दर्जा समाप्त होने के बाद जम्मू को सबसे अधिक नुकसान हुआ है क्योंकि, हमारी भूमि, नौकरियों और संसाधनों पर बाहरी लोगों की तरफ से कब्जा किया जा रहा है।