जम्मू। जम्मू-कश्मीर में जारी आतंक विरोधी अभियानों के बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कठुआ जिले में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे कठुआ जिले में जनरल द्विवेदी के दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सेना प्रमुख ने राइजिंग स्टार कोर की प्रमुख इकाइयों का दौरा किया। इस दौरान वरिष्ठ कमांडरों ने उन्हें सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी।
भारतीय सेना के अतिरिक्त सूचना लोक महानिदेशालय (एडीजी क्रूज़) ने ''एक्स'' पर लिखा, जनरल द्विवेदी ने अपने दौरे के दौरान सैनिकों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने मोर्चे पर तैनात जवानों और उनकी व्यावसायिकता और कर्तव्यनिष्ठा को सराहा।
-
पश्चिमी कमान मुख्यालय भी पहुंचे थे
इससे पहले शुक्रवार को जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पश्चिम कमान की परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए चंडी मंदिर स्थित पश्चिमी कमान के मुख्यालय का दौरा किया था।