फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र राणा बहुत जल्दी चले गए, उनकी कमी खलेगी : उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने देवेंद्र राणा के साथ बिताए पलों की तस्वीरें साझा कीं। अब्दुल्ला ने एक्स पर कहा, यह दुखद खबर वास्तव में समझ में नहीं आ रही है। मुझे पता है कि पिछले कुछ साल हमारे बीच मतभेदों से भरे रहे हैं, लेकिन मैं उन मजेदार पलों पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करता हूं, जो हमने साथ में बिताए थे।
विज्ञापन

-
पारिवारिक संबंध थे: फारूक
इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राणा के निधन की खबर चौंकाने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारे उनके साथ और मूल रूप से उनके पिता के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। उमर उन्हें बहुत पसंद करते थे। उन्होंने (राणा) जम्मू में हमारी पार्टी में एक बड़ा पद संभाला था और पार्टी को मजबूत बनाया था। उन्होंने कहा कि राणा बहुत दयालु व्यक्ति थे और लोगों के साथ उनका अच्छा जुड़ाव था।
-
निधन स्तब्ध करने वाला: तारिगामी
वरिष्ठ सीपीआईएम नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने कहा कि राणा की अचानक मौत स्तब्ध करने वाली है। उन्होंने कहा कि वह एक व्यवसायी होने के अलावा लंबे समय से सार्वजनिक सेवा में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें