फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कबाड़ उठाने को लेकर भिड़े रोहिंग्या, सिर पर राॅड के हमले से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के नरवाल क्षेत्र में दो रोहिंग्याओं के बीच हुई मारपीट में एक की मौत हो गई। दोनों कबाड़ उठाने को लेकर आपस में भिड़ गए थे। एक ने दूसरे के सिर पर लोहे की राड दे मारी। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में इसे लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरमा के रहने वाले मोहम्मद यासिन और नूर मोहम्मद छन्नी रामा क्षेत्र में रहते हैं। इसी इलाके के आसपास कबाड़ उठाने का काम करते थे। दोनों साथ साथ ही काम करते थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे ये दोनों नरवाल क्षेत्र में कबाड़ उठा रहे थे। कबाड़ उठाने को लेकर इनमें बहसबाजी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बीच नूर ने लोहे की राड से मोहम्मद यासिन के सिर पर वार कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल होकर यासिन नीचे गिर गया और नूर मौके से फरार हो गया। इससे पहले हमला होने पर यासिन जोर से चिल्लाया था। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। यासिन ने अपने घर का पता बताया और परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों की मदद से पुलिस ने यासिन को जीएमसी पहुंचाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मरने से पहले यासिन ने बताया कि उसे नूर मोहम्मद ने मारा है, जोकि उसके साथ कबाड़ उठा रहा था। बयान दर्ज कर पुलिस ने छापा मारकर नूर को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। यासिन के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें