फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्टंटबाजी पर पुलिस की नकेल, एक महीने में तीन स्टंटबाजों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सड़कों पर मौत बनकर चलने वाले स्टंटबाजों पर ट्रैफिक पुलिस शिकंजा कस रही है। बीते एक महीने में तीन स्टंटबाजों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इन स्टंटबाजों को गिरफ्तार कर उनके वाहन (बाइक व ऑटो) को भी जब्त किया है।
विज्ञापन

जम्मू शहर के बाहरी क्षेत्रों खासकर सिद्दड़ा से नरवाल, रिंग रोड स्टंटबाजों का अड्डा बन चुका है। इन इलाकों में शाम के समय युवाओं की टोलियां विशेषकर कुछ मोटोब्लॉगर तेज रफ्तार बाइक चलाते हैं और कार पर भी जानलेवा स्टंट करते हैं, जो न सिर्फ उनके लिए बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा रहता है। ट्रैफिक पुलिस ने बीते एक महीने में स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने के साथ निगरानी भी बढ़ा दी है। सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियों से इन स्टंटबाजों की पहचान की जा रही है। पिछले दिनों दो बाइक और एक ऑटो चालक को तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए पकड़ा।
-
कब-कब हुई कार्रवाई
16 मई को ट्रैफिक पुलिस जम्मू ने गांधीनगर निवासी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जितेंद्र शर्मा (जानू स्टंट्स) के खिलाफ नगरोटा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया। उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। वह सिद्दड़ा बाईपास, रिंग रोड और जम्मू-सांबा रोड पर लगातार स्टंटबाजी कर रहा था।
विज्ञापन


21 मई को ट्रैफिक पुलिस जम्मू ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले ई-रिक्शा चालक शंकर कुमार निवासी कबीर बस्ती बीसी रोड जम्मू को गिरफ्तार किया। नगरोटा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया।
-
13 जून को ट्रैफिक पुलिस ने सिद्दड़ा फ्लाइओवर पर स्टंटबाजी करने वाले अरमान चौधरी निवासी बठिंडी टॉप को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ नगरोटा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। ट्रैफिक पुलिस उसे लगातार कार्यालय बुला रही है, लेकिन वह नहीं आया।
-
कोट
स्टंटबाजों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी। हमने दो रूट चिह्नित किए हैं। इसमें सिद्दड़ा हाईवे और रिंग रोड शामिल हैं। यहां रडार स्पीड गन लगाई है। इनकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। हमने कुछ स्टंटबाजों को चिह्नित भी किया है।
विज्ञापन

-फारूक केसर, एसएसपी ट्रैफिक जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें