जम्मू। एएन-32 कारगिल कूरियर सेवा ने मंगलवार को अपनी सेवा के आखिरी दिन 41 यात्रियों को जम्मू से कारगिल तक पहुंचाया। कारगिल कूरियर सेवा की यह इस सीजन की आखिरी उड़ान थी। आठ फरवरी को जोजिला दर्रे के बंद होने के बाद शुरू हुई कूरियर सेवा ने अब तक 3,19 यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचाया।
इनमें से 289 यात्रियों ने कारगिल से जम्मू, 1,370 ने जम्मू से कारगिल, 322 यात्रियों ने कारगिल से श्रीनगर और 1,211 श्रीनगर से कारगिल तक की यात्रा की। सेवा के सकुशल संचालन के लिए लद्दाख के उपराज्यपाल, एलएएचडीसी कारगिल के अध्यक्ष, मुख्य सचिव और नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव ने पायलटों और हवाई सेवा से जुड़े सभी अधिकारियों का आभार जताया।